Home haryana अब पुलिस,दमकल और एंबुलेंस सेवा संयुक्त नंबर 112 पर होगी उपलब्ध,सीएम ने किया शुभारंभ

अब पुलिस,दमकल और एंबुलेंस सेवा संयुक्त नंबर 112 पर होगी उपलब्ध,सीएम ने किया शुभारंभ

by ND HINDUSTAN
0 comment

पंचकूला में 601 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) सेवा लांच

चार भाषा हिंदी,हरियाणवी,पंजाबी और अंग्रेजी में कोई भी नागरिक कर सकेगा शिकायत

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। अब प्रदेश वासियों को प्रतिदिन 24 घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और आपातकालीन पुलिस सहायता लेने में नागरिकों को किसी प्रकार की आनाकानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। इस सेवा के शुभारंभ के साथ हरियाणा वासियों को पुलिस, दमकल सेवा और एंबुलेंस सुविधाएं सरकार द्वारा बनाए गए संयुक्त नंबर 112 पर उपलब्ध होगी। इस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पंचकूला में किया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम किया लांच। आज ही 601 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) गाडिय़ों की विभिन्न जिलों के लिए रवानगी की जाएगी।

स्टेट एमरजैंसी रिस्पांस सेंटर में यह होंगी विशेष सुविधाएं
हरियाणा के सभी 22 जिलों की निगरानी पंचकूला स्थित कमांड सेंटर से होगी
5000 से ज्यादा प्रशिक्षित कर्मियों की टीम सेवा में होगी
112 डायल करने पर 15 से 20 मिनट में पुलिस द्वारा कॉलर के स्थान तक पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है
640+ इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल नवीनतम चिकित्सा सुविधाओं और वायरलेस संचार उपकरणों से लैस आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन शामिल किए गए हैं
4 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी,हरियाणवी और पंजाबी भाषा में को भी नागरिक 112 पर शिकायत कर सकता है
112 नंबर से पुलिस फायर एंबुलेंस जैसी सभी इमरजेंसी सेवाएं संचालित की जाएंगी

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?