Home Kurukshetra News कोविडः पिछले 24 घंटों में भारत में 31,443 नये मामले,118 दिनों में सबसे कम

कोविडः पिछले 24 घंटों में भारत में 31,443 नये मामले,118 दिनों में सबसे कम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 38.14 करोड़ डोज लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में 31,443 नये मामले दर्ज हुये,जो 118 दिनों में सबसे कम हैं। अब तक पूरे देश में कुल 3,00,63,720 मरीज स्वस्थ हुये। रिकवरी दर बढ़कर 97.28% हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 49,007 मरीज ठीक हुए हैं। भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,31,315 है; 109 दिनों में सबसे कम हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.40% हैं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.28% है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.81%, लगातार 22वें दिन भी 3% से कम हुए हैं,जबकि जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अभी तक कुल 43.40 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?