Home haryana राजनीतिक दलों का माहौल खराब करने की बजाए,नवजोत सिंह सिद्धू अपना राजनीतिक दल बना ले-विज

राजनीतिक दलों का माहौल खराब करने की बजाए,नवजोत सिंह सिद्धू अपना राजनीतिक दल बना ले-विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नेता पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को नसीहत दी है कि वे अलग अलग पार्टियों में जाकर राजनीतिक दलों को खराब मत करे,बेहतर होगा सिद्धू अपनी पार्टी बना ले। जिक्रयोग्य है कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच सियासी टकराव और खेमेबंदी के किस्से महीनों से मीडिया का सुर्खियों में है।वहीं सिद्धू ने एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) की तारीफ की थी।

मीडिया में जब इस तारीखो रिपोर्ट किया गया तो साथ ही सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने और पंजाब में अगले साल होने वाले चुनाव में आप का सिख चेहरा बताने का सिलसिला शुरु हो गया।अब इन चर्चाओं से पंजाब से लेकर दिल्ली सियासी माहौल में गरमाया हुआ है और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी सिद्धू को निशाने पर ले लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?