न्यूज डेक्स इंडिया
लखनऊ। लखनऊ से गिरफ्तार संदिग्ध आंतकियों के तीसरे साथी को एटीएस ने बुद्धा पार्क के निकट से आज गिरफ्तार किया हैं। इनके नाम मुस्तकीम,शकील और मुईद को एटीएस ने हिरासत में लिया है। इनमें शकील ई रिक्शा चलाता है। एटीएस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शकील बुद्धा पार्क के पास ई-रिक्शा से गुजरने वाला है। टीम ने घेराबंदी करके शकील को काबू कर लिया। एटीएस अधिकारियों ने शकील के परिवार वालों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी। शकील लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के जनता नगर में रहता है। उसकी गिरफ्तारी से परिवार,रिश्तेदार और आसपड़ौस के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है
शकील के परिजन उसे फंसाने की बात कह रहे हैं। इनका कहना है कि उनका परिवार बहुत गरीब है और दिहाड़ी मजदूरी करके गुजर बसर करता है। फिलहाल एटीएस की टीम शकील को बिजनौर स्थित मुख्यालय लेकर गई है। बिजनौर में उसका अलकायदा के दोनों आतंकियों से रूबरू कराया जाएगा। एटीएस के साथ ही दिल्ली से आई स्पेशल सेल, एनआईए, रॉ और आईबी के अधिकारी आतंकी नेटवर्क से जुड़े सवाल जवाब करेंगे। शकील पर आरोप है कि उसने ही कानपुर से दोनों आतंकियों को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। वहीं सूचना ये भी है कि यूपी में स्वतंत्रता दिवस से पहले मानव बम से हमले की भी साजिश थी,इसके लिए तीन महिलाओं ने 12 महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी है।अगले दिनों में इस साजिश से भी पर्दा उठ सकता है।
काबिलेगौर है कि 11 जुलाई को दो संदिग्ध आतंकी काबू किए गए थे,इन्होंने आज पूछताछ में खुलासा किया है कि कुकर बम से दहशत मचाने का इरादा रखथे। इसके लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया था और कुकर बम का वीडियो बना कर हैंडलर को भेजा गया था। इन्होंने शकील जुड़े तार की भी जानकारी दी थी। इन संदिग्ध आतंकियों से मिल रहे इनपुट के आधार पर एटीएस अगले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे कर सकती है।