Home haryana रिवर फ्रंट का डिजाईन तैयार करेगा पंजाब विश्वविद्यालय का वास्तुकार कालेज:धुम्मन

रिवर फ्रंट का डिजाईन तैयार करेगा पंजाब विश्वविद्यालय का वास्तुकार कालेज:धुम्मन

by ND HINDUSTAN
0 comment

विश्वविद्यालय की टीम ने किया पिपली में सरस्वती चैनल साईट का निरीक्षण

डिजाईन तैयार होने के बाद जल्द होगा रिवर फ्रंट का कार्य शुरु

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि पिपली सरस्वती चैनल स्थल को एक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जा रहा है। इस सरस्वती चैनल को रिवर फ्रंट का स्वरुप दिया जाएगा। इस रिवर फ्रंट का डिजाईन तैयार करने का जिम्मा बोर्ड की तरफ से पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के वास्तुकार कालेज को सौंपा है। इस कालेज की टीम ने पिपली सरस्वती चैनल स्थल का निरीक्षण भी किया है। इस रिवर फ्रंट का डिजाईन तैयार होने के बाद प्रोजैक्ट के कार्य को तेजी के साथ शुरु किया जाएगा।

बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच बुधवार को पिपली सरस्वती चैनल स्थल पर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से पहुंची वास्तुकार कालेज की टीम के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे। इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के वास्तुकार कालेज की टीम के सदस्यों सहायक प्रोफेसर डा. गरिमा, सहायाक प्रोफेसर डा. घनश्याम, सहायक प्रोफेसर डा. विजय, जिला वन अधिकारी रविन्द्र धनखड़, सिंचाई विभाग के एसडीओ डा. जितेन्द्र ने पिपली सरस्वती चैनल स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने किस तरह इस स्थल को रिवर फ्रंट के रुप में विकसित किया जाना है और सरकार की क्या योजना है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि पर्यटन और धर्मस्थली कुरुक्षेत्र के प्रवेश द्वार पिपली को भी पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड ने तैयार की है। इस योजना के अनुसार ही जिस जगह से हजारों वर्ष पूर्व देश की सबसे पवित्र नदी सरस्वती बहती थी, आज उसी स्थल पर पिपली सरस्वती चैनल को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा।

इस स्थल को रिवर फ्रंट के रुप में विकसित किया जाना है, जिसकी योजना तैयार की गई है और सरकार की तरफ से इसका बजट भी तय कर लिया गया है। इस स्थल का अभी हाल में ही पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने भी निरीक्षण कर प्रोजैक्ट के बारे में जानकारी हासिल की है। इस स्थल को जल्द से जल्द रिवर फ्रंट के रुप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की तरफ से सरस्वती चैनल की बरसातों से पहले पूरी तरह सफाई करवा दी गई थी।

पिछले दो दिन से हो रही बरसात का पानी सरस्वती चैनल में सुचारु रुप से चल रहा है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सरस्वती चैनल पर निरंतर नजर रखने के भी आदेश दिए गए है ताकि ज्यादा बरसात आने के बाद लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस सरस्वती चैनल की निरंतर सफाई करवाने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है ताकि बरसातों के समय में भी अगर चैनल में पानी निकासी में कोई रुकावट आती है तो उसे तुरंत दूर करेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?