Home haryana सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का देशभर में हस्ताक्षर अभियान 15 जुलाई से – बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का देशभर में हस्ताक्षर अभियान 15 जुलाई से – बजरंग गर्ग

by ND HINDUSTAN
0 comment

सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है – बजरंग गर्ग

सरकार जब तक महंगाई व बेरोजगारी पर अब कुछ नहीं लगाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन देश व प्रदेश में जारी रहेगा – बजरंग गर्ग

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि 15 जुलाई 2021 को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षता श्रीमती सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा जी के निर्देशानुसार देश व प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल में भारी-भरकम बढ़ोतरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

देश व प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य वस्तुएं व सब्जी-फल के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी होने से देश व प्रदेश की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। यहां तक की केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में महंगाई के साथ-साथ बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने से हरियाणा अपराध का अड्डा बन गया है, आज हरियाणा अपराध व बेरोजगार में देश अव्वल स्थान पर है। कानून व्यवस्था की स्थिति हरियाणा में यूपी व बिहार से भी बहुत ज्यादा खराब है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि जब तक सरकार केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर अंकुश नहीं लगाती व बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कठोर कदम नहीं उठाती तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन देश व प्रदेश में जारी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?