Home Kurukshetra News बाल महोत्सव-2020 के विजेताओं को तीसरे और चौथे चरण में किया सम्मानित

बाल महोत्सव-2020 के विजेताओं को तीसरे और चौथे चरण में किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कोविड के कारण बाल महोत्सव-2020 का आयोजन आनलाईन माध्यम से किया गया था। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में आनलाईन माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इन प्रजियोगिताओं के विजेताओं को अलग-अलग चरणों में सम्मानित किया जा रहा है। तीसरे चरण के विभिन्न प्रतियोगिताओ में तीसरे  स्थान पर रहने वाले 62 विजेता बच्चों को जिला रेडक्रास सोसाइटी कुरुक्षेत्र के सचिव रणदीप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने इस दौरान सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाए भी दी है। इसी प्रकार चौथे चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओ में चौथे स्थान पर रहने वाले 59 विजेता बच्चों को बाल कल्याण समिति कुरुक्षेत्र के चेयरमैन कृष्ण पांचाल ने स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन कृष्ण पांचाल ने कहा कि बच्चे ही कल का भविष्य है। आज जो बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस मंच पर कर रहे है वो ही कल राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद कुरुक्षेत्र की सराहना करते हुआ कहा कि ये संस्था उपायुक्त मुकुल कुमार के नेतृत्व में जिला के बच्चों के कल्याण में जुटी है। संस्था समय समय पर बच्चों के कार्यक्रम आयोजित करती है जिससे बच्चो का उत्साह बढ़ता है और उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र सरबजीत सिंह सीबिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाल महोत्सव-2020 का आयोजन 10 अक्तूबर से 10 नवम्बर 2020 को आनलाईन किया गया था जिसमें जिला के 12906 बच्चों ने भाग लिया था।

इनमें से 300 बच्चों को 24 सदस्यीय जजों के पैनल ने प्रथम, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान के लिए चुना गया। कोरोना महामारी के कारण इस पुरस्कार वितरण को 50-50 बच्चों के समूहों में किया गया। बाल भवन पब्लिक स्कूल कि मुख्याध्यापिका स्वाति पाहवा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अनीता, शशि, ममता, रजनी, सरबजीत, राज कुमार, राम कुमार, वीरभान, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?