Home haryana शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम करें शिक्षकः कुलपति

शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम करें शिक्षकः कुलपति

by ND HINDUSTAN
0 comment

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित मीडिया संस्थान बने,प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्धः कुलपति

नये पाठ्यक्रमों के साथ नई तकनीक विद्यार्थियों को सिखाएं ताकि वे कुशल बनें

संस्थान की समस्याओं व भावी योजनाओं पर शिक्षकों से की चर्चा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने गुरूवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान का औचक निरीक्षण कर संस्थान की समस्याओं व भावी योजनाओं पर शिक्षकों के साथ गंभीर चर्चा की। जनसंचार एव मीडिया प्रोद्योगिकी संस्थान के निरीक्षण के साथ ही कुलपति ने विभिन्न विभागों में शिक्षकों के साथ अपने संवाद की शुरूआत भी की। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने मीडिया संस्थान के नये भवन का निरीक्षण कर निर्माण शाखा के अधिकारियों व भवन को बना रही फर्म को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस में बन रहे विभिन्न भवनों के निर्माण में किसी भी तरह की कोताही सहन नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा कि भवन पर बन रहे निर्माण के साथ-साथ जिस भवन पर निर्माण किया जा रहा है उसका ध्यान रखना भी ठेकेदार की जिम्मेवारी है। उन्होने अधिकारियों को जल्द से जल्द इस दिशा में कार्य करने के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भवन निर्माण का कार्य निर्धारित समयावधि में ही पूरा किया जाए। इसके बाद कुलपति ने जनसंचार व मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के टेलीविजन स्टुडियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि संस्थान की निदेशिका प्रोफेसर बिंदु शर्मा को निर्देश दिये कि वे संस्थान के स्टुडियो को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए एक वित्त प्रपोजल जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजे ताकि टेलीविजन स्टूडियो को विश्वविद्यालय के एक रिसोर्स के रूप में विकसित किया जा सके।

कुलपति ने बाद में संस्थान के सभी शिक्षकों से कराये जा रहे शोध, संसाधन एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। कुलपति ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध समय की जरूरत है, सभी शिक्षक शोध की गुणवता को बढाने के लिए मिलकर कार्य करे। कुलपति ने सभी शिक्षकों से संस्थान में नये पाठयक्रम शुरू करने व नई तकनीक को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान पिछले दो दशकों से कार्य कर रहा है लेकिन उसके बाद भी संस्थान में उतने स्वीकृत पद नहीं है जिसकी पाठ्यक्रमों की बढ़ोतरी के अनुसार जरूरत हैं।

उन्होंने इस संबंध में भी संस्थान की निदेशिका को दिशा-निर्देश दिये कि वे भविष्य की जरूरतों के अनुसार प्रपोजल बनाएं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान की निदेशिका प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है कि कुलपति महोदय ने स्वयं ही संस्थान का निरीक्षण करते हुए विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की व उनका समाधान देने के भी सुझाव दिये।

उन्होने कहा कि कुलपति के मार्ग दर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान शिक्षण के क्षेत्र में एक नई पहचान बनेगा इसके लिए सभी शिक्षक मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ. मधुदीप सिंह, रोमा सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशनलाल, डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, सुनीता, रितु, नितिन चावला, राकेश कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, मोनिका, कंचन शर्मा व तकनीकी सहायक राजेश कुमार, कंवरदीप, नमिता, लालजी, प्रीति सिंह, नरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?