न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 39.96 करोड़ डोज लगाई गई हैं। अब तक पूरे देश में कुल 3,02,27,792 मरीज स्वस्थ हुये। रिकवरी दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान 43,916 मरीज ठीक हुए। भारत में पिछले 24 घंटों में 38,079 नए मामले सामने आए हैं। भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,24,025 हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.36 % हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.10 % है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.91 %, लगातार 26वें दिन भी 3% से कम है। जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई – कुल 44.20 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।