Home haryana गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ स्थल बनेगा विश्व का दर्शनीय स्थल:दत्तात्रेय

गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ स्थल बनेगा विश्व का दर्शनीय स्थल:दत्तात्रेय

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने गीता ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता का किया पूजन

वट वृक्ष व भगवान श्री कृष्ण व अजुर्न रथ का भी बारीकि से किया अवलोकन  

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय पहली बार गीता स्थली ज्योतिसर की पावन धरा पर पहुंचें। इस पवित्र स्थल पर राज्यपाल वट वृक्ष के साथ साथ भगवान श्री कृष्ण व अजुर्न रथ का भी बारीकि से अवलोकन किया। रविवार को राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, लेडी गवर्नर बंडारू वसंता, सूपुत्री विजयालक्ष्मी, दामाद डा. बी जिगेश रेड्डी सहित परिवार के सदस्यों ने गीता स्थली ज्योतिसर की पावन धरा पर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और आरती में भी भाग लिया। इस दौरान राज्यपाल ने वट वृक्ष और भगवान श्री कृष्ण व अजुर्न रथ का भी बारीकि से अवलोकन किया।

यहां पर विधायक सुभाष सुधा ने राज्यपाल को कुरुक्षेत्र की धरा के फलों को भेंट किया। राज्यपाल ने तीर्थ स्थल ज्योतिसर को निहारते हुए अपने मन की बात को सांझा करते हुए कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर को विश्व का सबसे बेहतरीन दर्शनीय पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करवाया जाएगा। इतना ही नहीं केंद्र के पास जो भी प्रौजेक्ट रुक हुए है उन प्रौजेक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ अनुभव मैहता, महासचिव भाजपा सुशील राणा,केसी रंगा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?