कुरुक्षेत्र का सैम्पल पाजिटिव दर घटकर पहुंचा 5.14 पर
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.31 पर पहुंच गया है और सैम्पल पॉजिटीव रेट घटकर 5.14 पर पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21708 कोरोना पाजिटिव मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 19 है और अब तक 4 लाख 7 हजार 763 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.31 फीसदी पर पहुंच गया है।
अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 430255 में से 407763 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1015 सैम्पलों की रिपोर्ट में से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव नहीं आई है और अब तक 22081 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। अब तक 21708 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में 354 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 19 एक्टीव केस है। इस समय 13 लोग घर में आईसोलेट है और 6 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है।