Home Kurukshetra News सिंकदराबाद कैंट क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों को बंद करने के मामले में उपराष्ट्रपति ने पड़ताल करने की दी सलाह

सिंकदराबाद कैंट क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों को बंद करने के मामले में उपराष्ट्रपति ने पड़ताल करने की दी सलाह

by ND HINDUSTAN
0 comment

उप राष्ट्रपति ने रक्षा राज्य मंत्री को सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र में बंद सड़कों का निरीक्षण करने का सुझाव दिया

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को हो रही कठिनाई को देखते हुए, सार्वजनिक सड़कों को बंद करने के मामले की पड़ताल करने का सलाह दी है।नायडू ने इस मुद्दे का जिक्र उस समय किया जब नव नियुक्त मंत्री ने आज उप राष्ट्रपति निवास में उनसे मुलाकात की।

उन्होंने मंत्री को सार्वजनिक सड़कों को बंद करने के मामले को विस्तार से देखने और लोगों को होने वाली कठिनाई को कम करने के लिए कदम उठाने का सुझाव दिया। मुलाकात के दौरान इस मामले को लेकर नायडू ने तेलंगाना सरकार द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाल ही में लिखे गए एक पत्र का भी उल्लेख किया। मंत्री ने उपराष्ट्रपति को मामले की पड़ताल करने और लोगों की चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?