न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने युवा इकाई का गठन किया है। इस संगठन के 45 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस संगठन में कुरुक्षेत्र के पंडित अजय पाराशर को प्रचार सचिव एवं प्रवक्ता नियुक्त किया है। पराशर की नियुक्ति पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने मुख्य सलाकार जयनारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान श्याम तिवारी एवं नीतिन भारद्वाज लाली ने पाठक का आभार जताया है। वहीं अजय पाराशर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उल्लेखनीय है कि अजय पाराशर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्धार सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान पंडित पवन शर्मा शास्त्री के पुत्र हैं।