Home Kurukshetra News दिल्ली ट्रैक्टर मार्च में महिलाएं भी देंगी अहम योगदान : रविंदर कौर

दिल्ली ट्रैक्टर मार्च में महिलाएं भी देंगी अहम योगदान : रविंदर कौर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी। शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बीबी रविंदर कौर अजराना ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकारते हुए महिलाएं भी किसानों का भरपूर साथ दे रही हैं। अपने कदम को आगे बढ़ाते हुए महिलाएं दिल्ली में होने वाले 26 जरवरी के ट्रैक्टर मार्च में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी। बीबी रविंदर कौर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र के एक जत्था लेकर रवाना होने से पहले बातचीत कर रही थी। इस जत्थे में शिअद के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, कुलजिंदर कौर, हरप्रीत कौर, सुरिंदर कौर, रमनदीप कौर, बलजीत कौर, दलजीत कौर, सिमरनजीत कौर, शविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, कवलप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, मनदीप कौर, सुखदर्शन कौर, बलजीत कौर सहित अन्य शामिल हैं।

रविंदर कौर ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रही है और किसान आंदोलन में भी महिलाएं अपना भरपूर साथ दे रही हैं। जिस तरह से अब तक किसान आंदोलन में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई है, उसी तरह ट्रैक्टर मार्च में भी वे अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रदेशाध्यक्षा ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में 26 जनवरी को निकाले जाने वाला ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानून वापिस लेने चाहिए। मगर दुर्भाग्य की बात है कि पीएम मोदी ऐसा करने की बजाए पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बने हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री बैकुंठधाम सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन लखविंदर सिंह संधू, प्रधान जसबीर सिंह वडै़च, श्री अकाल उस्तत चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञानी तेजपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?