विधायक सुभाष सुधा ने बिरला मंदिर व अन्य क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग ने पानी निकासी के लिए डाले पाईप
रात्रि निरीक्षण के दौरान किए वायदे को किया पूरा
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक अब पानी निकासी की समस्या नहीं आएगी। इस क्षेत्र से जहां-जहां पानी निकासी की समस्या आ रही थी, उस-उस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने पाईप डालकर पानी निकासी की समस्या के प्रबंध कर दिए है। इससे रात्रि के समय किए गए निरीक्षण के दौरान लोगों से जो वायदा किया था, उसे पूरा कर दिया है। विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को पिपली से थर्ड गेट तक पानी निकासी के प्रबंधों को लेकर फिर से औचक निरीक्षण कर रहे थे।
इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने बिरला मंदिर चौंक, जाट धर्मशाला, पुराना बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों का दौरान किया। जहां-जहां पहले निरीक्षण के दौरान पानी के निकासी की समस्या सामने आई थी। विधायक के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद की तरफ से बिरला मंदिर, जाट धर्मशाला, गीता धाम सहित अन्य क्षेत्रों में पाईप डालकर पानी निकासी के प्रबंध कर दिए है। अब शहर के लोगों को पिपली से थर्ड गेट तक पानी निकासी की समस्या सामने नहीं आएगी।
इसके बावजूद पानी निकासी से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। विधायक ने कहा कि पानी निकासी को लेकर जहां-जहां तकनीकी दिक्कते सामने आ रही थी, उन-उन क्षेत्रों का निरीक्षण फिर से किया गया है और सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। अब लोगों को पानी निकासी की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पानी निकासी की समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए पहले से ही एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।
यह टीम 24 घंटे पानी निकासी के सयंत्रों के साथ तत्पर रहेगी। इसके अलावा पिपली से थर्ड गेट तक अलग-अलग क्षेत्रों में कर्मचारियों की बकायदा डयूटी लगाई गई है ताकि कभी पानी निकासी की समस्या आने पर तुरंत प्रबंध किए जा सके। उनका लक्ष्य है कि शहर के लोगों को रतिभर भी दिक्कत नहीं आए, इसके लिए वे 24 घंटे तत्पर है। अगर किसी भी व्यक्ति को भविष्य में बरसात के कारण पानी भराव की समस्या सामने आती है तो वह उने सीधा सम्पर्क कर सकते है।