न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला कुरुक्षेत्र की जेल में औचक निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन मिला है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने जिला जेल कुरुक्षेत्र में चैकिंग के दौरान मोबाइल फोन रखने के आरोप में बंदी संजू पुत्र जगतार सिंह वासी सांवला, सौरभ पुत्र अनिल वासी अमीन, नरेंद्र उर्फ निंधू पुत्र हरमिंद्र सिंह वासी मंडोखरा व विकास मलिक पुत्र रामसरुप वासी सारसा को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने दी।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 जुलाई 2021 को उप पुलिस अधीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 व 2 की टीम जिला जेल कुरुक्षेत्र पहुंची। जिला जेल पहुंचकर जेल अधिकारियों की सहमति से जेल में चैकिंग करने बारे बातचीत की। उसके बाद उप पुलिस अधीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह के मार्ग निर्देश में पुलिस टीम ने जेल में बने बैरिक नंबर-1 चैकिंग करनी शुरु कर दी।
बैरक व बंदियों की तलाशी के दौरान बैरक नंबर 1 के कमरा नंबर 3 के बंदी संजू पुत्र जगतार सिंह वासी सांवला की तलाशी लेने पर उसके पहने लोयर की जेब से एक मोबाईल फोन की-पैड मार्का सैंमसंग मिला। इसको खोल कर चैक करने पर उसके अंदर सिम कार्ड नहीं मिला। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संजू ने बताया कि उसको यह मोबाईल फोन बन्दी राजू ने 2 हजार रुपये में बेचा था।
इस मोबाईल फोन का प्रयोग सौरभ पुत्र अनिल वासी अमीन व नरेंद्र उर्फ निंधू पुत्र हरमिंद्र सिंह वासी मंडौखरा भी करते थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर थानोसर में जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 के उप निरीक्षक जानपाल को सौंपी गई। 23 जुलाई 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के उप निरीक्षक जानपाल, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण, राजेन्द्र कुमार व सिपाही प्रवीन कुमार की टीम ने आरोपी संजू पुत्र जगतार सिंह वासी सांवला, सौरभ पुत्र अनिल वासी अमीन व नरेन्द्र उर्फ निन्धू पुत्र हरमिन्द्र सिंह वासी मंडौखरा को गिरफ्तार कर लिया ।
आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी सौऱभ ने पुलिस की पूछताछ पर बताया कि उसको एक सिम कार्ड विकास मलिक पुत्र रामसरुप वासी सारसा ने दिया था। 24 जुलाई 2021 को उप निरीक्षक जानपाल की टीम ने आरोपी विकास मलिक पुत्र रामसरुप वासी सारसा को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी संजू, सौरभ व विकास मलिक को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया व आरोपी नरेन्द्र उर्फ निन्धू पुत्र हरमिन्द्र सिंह वासी मंडौखरा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।