Home Kurukshetra News पंचायती चुनाव ड्रॉ से पहले बीसीए ग्रुप जातियों के लिए 8प्रतिशत आरक्षण पर लगे मोहर-कश्यप

पंचायती चुनाव ड्रॉ से पहले बीसीए ग्रुप जातियों के लिए 8प्रतिशत आरक्षण पर लगे मोहर-कश्यप

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,27 अगस्त। राष्ट्रीय कश्यप  निषाद संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष प्रवीन कश्यप दयालपुर ने कहा कि  हरियाणा में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस दौरान हरियाणा सरकार ने गक्त दिनों कैबिनेट की मीटिंग में बीसीए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी जिसको लेकर बीसीए वर्ग समाज के लोगो मे अपने वर्ग में खुशी की लहर थी और अपने वर्ग में चुनाव लड़ने की इच्छा जागृति हुई थी लेकिन कल जब विधानसभा सत्र चला उसमे बीसीए वर्ग के लिए 8 प्रतिशत पंचायत आरक्षण पर मोहर नही लग पाई जिससे कि बीसीए वर्ग के लोग बहुत मायूस हुए।

प्रवीन कश्यप का कहना है कि शायद हरियाणा सरकार बड़ौदा उपचुनाव को लेकर बीसीए बर्ग को खुश करना चाहती है कि बीसीए बर्ग इस बात से खुस हो जाए कि उन्हें 8 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है कश्यप का कहना है कि अगर गठबंधन सरकार ने दुबारा पंचायती ड्रॉ नही निकाला और उसमें बीसीए वर्ग को 8% आरक्षण नही मिला तो वो बडौदा उपचुनाव में बीसीए वर्ग उनके खिलाफ चुनाव में मोर्चा खोलने का काम करेगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि बीसीए वर्ग को पंचायती ड्रॉ से पहले आरक्षण दे दिया जाए। जिससे बीसीए बर्ग का मान सम्मान बड़े।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?