न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद। जिले के अलेवा गांव में तीजू भाई की होने वाली शूटिंग को लेकर गांव के लोगों विशेषकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलेवा में चल रही हिंदी फिल्म तीजू भाई में जाने माने फिल्म अभिनेता रजा मुराद एक राजनीतिज्ञ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राजनीति के दलदल से बाहर निकालना तथा युवाओं के जहन में अच्छे संस्कारों को उताराना है। फिल्म डायरेक्टर विनोद दुलगज ने बताया कि उन्हें कभी काम को पैसा नहीं माना। हरियाणा के लोगों में काम के प्रति आस्था बने और इसी तर्ज पर फिल्म में अधिकतर युवा हरियाणा के लिए हैं। फिल्म का बजट 12 से 15 करोड़ के लगभग है।
अलेवा गांव में तीजू फिल्म की चल रही शूटिंग को लेकर गांव तथा आसपास गांव के युवाओं को पता लगा तो फिल्म सेट के पास युवाओ की काफी भीड़ इक्कठी हो गई। हालांकि अलेवा गांव की जय बाबा धूणे वाली विकलांग गौशाला में फिल्म को लेकर केवल कुछ मिनटों का शॉट अपनाया गया। फिल्म के अलग-अलग भाग के लिए अलेवा तथा अन्य जगहों पर फिल्माकंन किया जाएगा। दुलगज ने बताया कि पूरी फिल्म की कहानी एक राजनेता के इर्द-गिर्द घूमती है। रजामुराद एक राजनेता की भूमिका मे हैं। राजनेता किस प्रकार अपनी ओलाद को गलत काम करने पर संरक्षण देता और उसका परिणाम क्या रहता है।
फिल्म पूरी तरह से शिक्षाप्रद है और युवाओं के लिए अच्छे संस्कारों के प्रति प्ररेणादायक है।अब ये गलतियां ना हो, फिल्म हो चुकी है रिलिज डायरेक्टर विनोद दुलगज ने बताया कि उसके द्वारा अलेवा तथा अन्य जगहों पर पहले भी अब ये गलतियां ना हो की फिल्म की शूटिंग की थी। जोकि फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलिज हो चुकी है। उस फिल्म से सीख लेकर उसके मन में कुछ अलग करने की इच्छा थी। इसी को लेकर तीजू भाई फिल्म को बनाया गया। फिल्म को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह है और लोगों के मिले अपार प्रेम से जल्द ही फिल्म का निर्माण हो जाएगा।