Home Kurukshetra News टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर अनिल विज को आशा

टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर अनिल विज को आशा

by ND HINDUSTAN
0 comment

सिंधु अपना रियो ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ेगी और इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी- अनिल विज

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर आशा व्यक्त की है कि वह अपना रियो ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ेगी और इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी।
विज ने आज ट्वीट करके कहा कि ‘पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में प्री-क्वाटर फ़ाइनल में प्रवेश किया। आशा है कि वह अपना ही रियो ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ देंगी और इस बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी।’


उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पीवी सिंधु एक आसान जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में एक और पड़ाव पार कर लिया है। उन्होंने अपने आज के मुकाबले में हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 से हरा दिया है। सिंधु ने पहला गेम 21-9 और दूसरा गेम 21-16 से जीता। सिंधु की इस ओलंपिक में ये दूसरी जीत है और वह नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई हैं। सिंधु से भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?