न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र और यूईआईजीबी केयूके द्वारा एक आनलाईन रोजगार मेले का आयोजन 13 अगस्त 2021 को किया जा रहा है। इस रोाजगार मेले के लिए साक्षात्कार का स्थान और समय नियोक्ता द्वारा स्वयं निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को रोजगार कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है और 13 अगस्त तक चलता रहेगा।
इस रोजगार मेले में सभी 10वीं, 12वीं, स्नात्तक, स्नात्तकोत्तर, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक आवेदक भाग लेने के पात्र है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ-साथ रोजगार पाने के इच्छुक व्यक्तियों को विभाग की वेबसाईट एचआरईएक्स.जीओवी.ईन पर नाम दर्ज कराना अनिवार्य है।