Home Kurukshetra News लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास गृहमंत्री ने किया

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास गृहमंत्री ने किया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया।गृह मंत्री ने एक पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस मौके पर शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज एक विशाल संकुल बनाकर आगे बढ़ेगा। अनेक बच्चे यहां अनुसंधान में हिस्सा लेकर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की क़ानून और व्यवस्था की रीढ़ बनने का काम करेंगे। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे,तब उन्होंने वहां विश्व में अपनी तरह की सबसे पहली फ़ोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने यहां एक डीएनए केन्द्र बनाने के लिए 15 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की है, जिससे यहां देश का सबसे आधुनिक डीएनए केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह इंस्टीट्यूट देशभर के पुलिस आधुनिकीकरण के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। शाह ने कहा कि योजनाएं बनाना बहुत सरल होता है,लेकिन योजनाओं को भूमि पर उतारना, उन्हें लाभार्थी तक पहुंचाना, इनसे बिचौलियों को समाप्त कर देना और लाभार्थी को बिना किसी कष्ट व रिश्वत के योजनाओं का लाभ मिले ऐसा तंत्र बनाना बहुत ही कठिन है। मुख्यमंत्री योगी और उनकी टीम 44 योजनाओं में पूरे देश में सर्व प्रथम स्थान हासिल किया है और यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि 2017 में एक वादा किया था कि हम उत्तर प्रदेश में क़ानून और व्यवस्था को ठीक कर राज्य को को एक विकसित प्रदेश बनाएंगे। आज जब मैं 2021 में यहां खड़ा हूं तो गर्व के साथ कह सकता हूँ कि योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को देश में सबसे आगे ले जाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था चार साल में 11 लाख करोड़ रूपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रूपये पर पहुँच गई हैं और देश में दूसरे स्थान पर है। हमारी सरकारें जातियों और परिवारों के आधार पर नहीं चलती, अपने नज़दीकी लोगों के लिए काम नहीं करती बल्कि हमारी सरकारें देश के सबसे गरीब व्यक्ति के विकास और क़ानून व्यवस्था ठीक करने के लिए काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारी राज्य सरकारें जिस संवेदना के साथ जनहित का काम कर रही हैं उनमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। कोविड की दोनों लहरों में उत्तर प्रदेश शासन ने योगी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम किया, अस्पतालों में बेड बनाने और टेस्टिंग के साथ ही टीकाकरण में भी प्रदेश सबसे आगे है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में क़ानून और व्यवस्था को मज़बूत बनाने की शुरुआत की है, गृह मंत्रालय ने मोदी के नेतृत्व में अनेक नई शुरुआत की, जिससे समग्र देश की क़ानून व्यवस्था की स्थिति को मज़बूती मिल सके। आज की पुलिसिंग 20 साल पहले जैसी नहीं है,आज जाली नोट, नार्कोटिक्स, नार्को टेरर, आतंकवाद, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, हथियारों की तस्करी, गौ तस्करी जैसे अनेक अपराध आ गए हैं।

देशभर के पुलिस बल को आधुनिक बनाने की ज़रूरत है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की प्रेरणा से गृह मंत्रालय ने नेशनल फ़ोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। गृहमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि श्रद्धासुमन अर्पित किए और आशा व्यक्त की कि उनके सिद्धांत और देशभक्ति का जज़्बा ग्रहण कर आने वाली पीढ़ियां देश को आगे बढ़ती जाएंगी

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?