Home Kurukshetra News पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के रिहा होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है : बब्बू भगवानपुर

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के रिहा होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है : बब्बू भगवानपुर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

बाबैन लाडवा में होने वाले इनेलो कार्यकर्ता सम्मलेन में बाबैन से सैंकड़ों वाहनों के काफिले को युवा इनेलो नेता बब्बू भगवानपुर व युवा इनेलो नेता सतबीर रामपुरा ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। युवा इनेलो नेता बब्बू भगवानपुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के रिहा होने के बाद एक फिर से इनैलो कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश की उमंग जाग चुकी है और फिर से ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में इनैलो की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि लाडवा हल्के के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी भी जल्द ही  सजा पूरी करके हलका के लोगों के बीच होंगे। बब्बू भगवानपुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला रिहा होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने का मिल रहा है और इस समय इनेलो का हर कार्यकर्ताओं ओमप्रकाश चौटाला के साथ है। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी छत्तीस बिरादरी के लोगों की पार्टी है और इस पार्टी में हर कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाता है।

बब्बू भगवानपुर ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही युवाओं को लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।इस मौके  सतबीर रामपुरा, मैहमा सिंह रामपुरा, गौरव सूरा भगवानपुर, ,रोहताश सूरा, रोहित सूरा, सौरभ, शक्ति, सचिन, बलदेव सूरा व अन्य इनेलो कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?