हाकी जादूगर मेजर ध्यान चंद जयंती दिवस पर साई में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र 29 अगस्त। साई के प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की तरक्की के लिए प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। आज के दौड़-धूप भरे जीवन और आधुनिकता ने नागरिक को उदासीन बना दिया है। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए आज हर परिवार का मुख्य एजेंडा स्वस्थ जीवन होना चाहिए। जिस प्रकार हर परिवार में दु:ख-सुख, व्यापार की बाते होती है, उसी प्रकार परिवार में जीवन को स्वस्थ बनाने के विषय पर चर्चा जरुर होनी चाहिए और इस चर्चा के बाद मनुष्य को अपने रोजमर्रा के जीवन में अपने शरीर को फिट रखने के लिए समय निकालना होगा।
वे शनिवार को साई प्रांगण में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले साई के प्रभारी सतपाल सिंह, पूर्व डीएसओ यशवीर सिंह, हाकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन लाल, अजायब सिंह, रामानुज, बहादुर सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने सबसे पहले हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर महान खिलाड़ी को याद किया। साई प्रभारी सतपाल सिंह ने हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के कारण ही पूरे देश और प्रदेश में हाकी सम्राट मेजर ध्यानचंद को याद किया जा रहा है और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक मानव को फिट इंडिया मुवमेंट के साथ जोडऩे का अनोखा प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय खिलाडिय़ों की एक पहचान है। इन खिलाडिय़ों की उम्मीदों को नए पंख लगाए जा रहे है। खिलाडिय़ों के मैडल उनकी तपस्या और मेहनत का परिणाम है। इस नए जोश को ओर बढ़ावा देना है। आज समाज में एक ऐसा माहौल तैयार करना है, जिससे प्रत्येक मनुष्य स्वस्थ बन सके। फिटनैस हमारी संस्कृति और जीवन का सहज हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि आज बदलते दौर और भागदौड़ के जीवन से प्रत्येक मनुष्य उदासीनता के चक्रव्यूह में फंस गया है और अपने स्वास्थ्य पर चाहकर भी ध्यान नहीं दे पा रहा है। इसलिए सभी को फिट इंडिया मूवमेंट से जुडऩा है और इस देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ बनना है।
उहोंने कहा कि नए भारत व नए समाज का निर्माण करने के लिए प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। इसलिए सभी लोगों को फिट इंडिया मुवमेंट के साथ जुडक़र अपने आपको स्वस्थ रखे। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने इस दायित्व का निर्वाह करना चाहिए।