Home haryana बम-बम भोले के साथ कंडेला में गूंजे किसान-मजदूर एकता के नारे

बम-बम भोले के साथ कंडेला में गूंजे किसान-मजदूर एकता के नारे

by ND HINDUSTAN
0 comment

सर्वजातीय कंडेला खाप का किसान संघर्ष डाक कांवड़ जत्था गंगाजल व खेतों की मिट्टी लेकर टिकरी बॉर्डर रवाना

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। बाबा नीमगर महाराज के डेरे में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंगलवार सुबह किसान संघर्ष डाक कांवड़ यात्रा जत्था कंडेला गांव से रवाना हुआ। यह जत्था गंगाजल व खेतों की मिट्टी के साथ टिकरी बॉर्डर पहुंचेगा।सर्वजातीय कंडेला खाप के बैनर तले अल सुबह कंडेला गांव के डेरे में बम-बम भोले के नारों के साथ किसान-मजदूर एकता के नारे गूंजे। खाप के प्रधान औमप्रकाश कंडेला के नेतृत्व में काफी युवा व खाप प्रतिनिधि डेरे पर एकत्रित हुए। इनमें खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू प्रधान महासचिव राज सिंह कंडेला, पूर्व सरपंच व नंबरदार राजबीर, बलवान आढ़ती, उपप्रधान राजेश कंडेला, रमेश,रोहताश,शीलू,बिल्लू,सोनू आदि सैकड़ों युवा शामिल थे। युवाओं के जत्थे ने टिकरी बॉर्डर के लिए पैदल ही कमान संभाली।

खाप प्रतिनिधि वाहनों के काफिले में रवाना हुए।आंदोलन के समर्थन में पूजा अर्चना की गई। गंगाजल व खेतों से मिट्टी हाथ मे लेकर शपथ ली गई कि किसान-मजदूर के आंदोलन को कम नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए हर जोखिम उठाया जाएगा। कांवड़ जत्थे को रवाना करने से पहले संबोधित करते हुए खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल खट्टर व दुष्यंत चौटाला किसान, मजदूर और गरीब विरोधी हैं। कंडेला ने कहा कि जब तक तीनों काले कानून सरकार रद्द नहीं करेगी, हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार को चेताया कि अभी तक तो किसानों ने ट्रेलर ही दिखाया है, फिल्म तो अभी बाकी है। उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की।बाद में कंडेला खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू व प्रधान महासचिव राज सिंह कंडेला ने बताया कि डाक कांवड़ जत्थे के साथ राहत सामग्री भी भेजी गई है। बाबा नीमगर महाराज के डेरे में पूजा अर्चना करके और गंगा जल व खेतों की मिट्टी लेक

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?