Home haryana आपदा व लोगों को कष्टों से मुक्ति के लिए हुड्डा ने की पूजाः जयराम विद्यापीठ में पूर्व सीएम ने किया रुद्राभिषेक

आपदा व लोगों को कष्टों से मुक्ति के लिए हुड्डा ने की पूजाः जयराम विद्यापीठ में पूर्व सीएम ने किया रुद्राभिषेक

by ND HINDUSTAN
0 comment

Table of Contents

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा एवं लोगों के कष्टों की मुक्ति की कामना की  
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई राज्य के पूर्व मंत्री एवं विधायक पहुंचे जयराम विद्यापीठ
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से हुड्डा ने लिया आशीर्वाद और श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह सिंह हुड्डा ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचे और उन्होंने देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने के उपरांत विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर उनके साथ राज्य के पूर्व मंत्री जय प्रकाश, कुलदीप शर्मा, अशोक कुमार अरोड़ा, कर्ण सिंह दलाल, महेंद्र चोपड़ा, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। विद्यापीठ के आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार एवं प्राचार्य रणबीर भारद्वाज ने वेदाचार्यों के साथ मंत्रोच्चारण से सावन पूजन सम्पन्न करवाया। इसी मौके पर विद्यापीठ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में स्थित विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर भी पूजा आराधना की
गई व आरती की गई।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने साथियों के साथ विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में हरियाणा वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करने आए थे। पिछले पिछले कुछ दिनों से लगातार बरसात की वजह से कुरुक्षेत्र सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बाढ़ आई हुई है। लोग इस समय परेशानी व कष्ट में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भगवान से प्रार्थना की कि लोगों को कोई कष्ट न हो। उसी भाव से उन्होंने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसी मौके पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें हिदायत दी कि इस समय प्राकृतिक आपदा में लोगों का हर संभव सहयोग करें। इस मौके पर विद्यापीठ में जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टियों सहित पवन गर्ग, के.सी. रंगा, के.के. कौशिक, सुरेंद्र गुप्ता, एस.एन. गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, हरप्रीत सिंह चीमा, भूप सिंह सैनी, स्वामी सम्पूर्णानन्द, दीना नाथ अरोड़ा, के. सी. रल्हन, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, राज कुमार पिंडारसी, निशी गुप्ता, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्रवेश राणा, सुभाष मिर्जा पुर भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?