Home Kurukshetra News एसएमबी गीता स्कूल अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के नाम से उनके गांव में खोलेगा संस्कार केंद्रःअशोक रोशा

एसएमबी गीता स्कूल अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के नाम से उनके गांव में खोलेगा संस्कार केंद्रःअशोक रोशा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कर्मचारी महेंद्र सिंह और सरदार केवल सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।महेंद्र सिंह ने विद्यालय में सेवादार के पद पर 21 साल तक और सरदार केवल सिंह  ने 7 वर्ष सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्य किया।इन्होंने बड़ी लग्न व ईमानदारी से अपना कार्य किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने बताया इन्हें जो भी कार्य दिया जाता था वह बड़ी लगन और ईमानदारी से करते थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यह कहा कि सम्मान समारोह सेवानिवृत कर्मचारी से प्रेरणा लेने के लिए व उनके गुणों को आत्मसात करने के लिए होता है। हम सब ने महेंद्र सिंह व केवल सिंह के अच्छे गुणों से प्रेरणा लेकर इनके जैसी कार्यकुशलता अपने काम में बनानी होगी। इनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए इनके गांव सुढपुर  व दबखेड़ी में इनके नाम पर दो संस्कार केंद्र खोलने के लिए कहा। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी सुशील, देवेंद्र,जगदीश, सुनील, रविंद्र, साहिल, सुभाष, जितेंद्र और अन्य सभी कर्मचारियों और इनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?