न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के 2 युवकों ने एक महिला की अश्लील वीडियो बना ली और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। हालांकि मामला दिसम्बर 2020 का है। महिला ने अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दीपक और सुमित को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसम्बर 2020 में गांव के ही युवक दीपक और सुमित ने उसकी अश्लील विडियो बना ली।
फिर उसको अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाया और कहा कि वह उसको सोशल मीडिया पर डाल देंगे। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ रेप किया। इस घटना के बाद महिला ने काफी दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया और वह अपने मायके चली गई। बाद में इस घटना के बारे में महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी और मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई पूनम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक और सुमित को नामजद कर उनके खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने, साजिश रचने, धमकी देने और रेप करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।