Home haryana ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को 4 करोड़ और क्लास वन अधिकारी पद से नवाजेगी हरियाणा सरकार-सीएम

ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को 4 करोड़ और क्लास वन अधिकारी पद से नवाजेगी हरियाणा सरकार-सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के बेटे ने ओलंपिक खेलों में भारत के लिए जीता रजत पदक

मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिले के रवि दहिया को रजत पदक जीतने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोकियो ओलम्पिक में देश के लिए रजत पदक जीतने पर हरियाणा के बेटे रवि दहिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रवि दहिया ने ओलंपिक में कुश्ती के मुकाबले में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला सोनीपत के रहने वाले रवि दहिया को ओलम्पिक में रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें क्लास -1 अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा ।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रवि दहिया को रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देने की भी घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रवि दहिया के गांव नाहरी में आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेसलिंग इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी प्रदेशवासी को गर्व है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?