Home haryana …तो अंग्रेजी में पास होते ही ओमप्रकाश चौटाला का बीए में दाखिला पक्का,मंजिल तक पहुंचने में एक कदम दूर

…तो अंग्रेजी में पास होते ही ओमप्रकाश चौटाला का बीए में दाखिला पक्का,मंजिल तक पहुंचने में एक कदम दूर

by ND HINDUSTAN
0 comment

इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12 वीं कक्षा परिणाम शतप्रतिशत और चौटाला भी थे बोर्ड के विद्यार्थी

पूर्व सीएम चौटाला का बोर्ड का विद्यार्थी होना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिए गर्व का विषय

उनका 12 वीं का रिजल्ट इसलिए रोका,10 वीं की परीक्षा में पास नहीं हुए थे अंग्रेजी विषय में

18 अगस्त को है ओमप्रकाश चौटाला का दसवीं के अंग्रेजी का पेपर-बोर्ड चेयरमैन

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला 10 वीं भी पास हैं और 12 वीं भी, मगर हरियाणा बोर्ड के दो भाषाई पेपरों में पास होने के नियम के चलते रिजल्ट रोका

अंग्रेजी का पेपर पास करते ही 12 वीं पास का जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट-डा.जगबीर सिंह

10 वीं का यह एक पेपर पास करने के बाद विद्यालय शिक्षा बोर्ड जारी करेगा चौटाला का परीक्षा परिणाम

न्यूज डेक्स संवाददाता

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के 12वीं कक्षा रिजल्ट को अभी रोक लिया है है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह बात स्पष्ट की है। उन्होंने इस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिए यह गौरव का विषय बताया कि कोई पूर्व मुख्यमंत्री उसका परीक्षार्थी हैं। ओमप्रकाश चौटाला बोर्ड के माननीय परीक्षार्थी हैं,क्योंकि वे चाहते तो नेशनल ओपन स्कूल से ही 12 वीं भी कर सकते थे,लेकिन उन्होंने 12 वीं में अपने सूबे के बोर्ड को तवज्जों दी।

डा.जगबीर सिंह ने बताया कि मीडिया में ओमप्रकाश चौटाला के परीक्षा परिणाम को तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित किया जा रहा है। चौटाला नेशनल ओपन स्कूल से 10 वीं पास हैं,क्योंकि नेशनल ओपन स्कूल में अंग्रेजी या हिंदी में से किसी एक भाषा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चौटाला 10 वीं में अंग्रेजी छोड़ कर अन्य विषयों में उत्तीर्ण हुए थे,इसलिए उन्हें नेशनल स्कूल ने 10 वीं पास का सर्टिफिकेट जारी किया। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि चौटाला चाहते तो वे नेशनल स्कूल से ही 12 वीं में दाखिला भर सकते थे और आसानी से पास भी होते,क्योंकि वहां हरियाणा बोर्ड की तरह हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों में पास होना आवश्यक नहीं है और इनमें से किसी भी एक विषय में पास होने पर वह उत्तीर्ण माने जाते।

मगर आज छह विद्यार्थियों में से एक चौटाला का बारहवीं का परीक्षा परिणाम रोके जाने के पीछे वजह यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री जब तक नेशनल ओपन स्कूल से 10 वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर उत्तीर्ण नहीं कर लेते तब तक उन्हें हरियाणा बोर्ड 12 वीं पास का रिजल्ट जारी नहीं कर सकती। बोर्ड चेयरमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का ओपन परीक्षा परिणाम घोषित किया है, वह शतप्रतिशत रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के कारण इस बार परीक्षाएं नहीं ली गई थी। इस परीक्षा में 12वीं ओपन के अलावा री-अपीयर व मर्सी चांस के कुल 38 हजार 926 परीक्षार्थी भी शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।

बोर्ड चेयरमैन का कहना है कि नेशनल ओपन स्कूल की परीक्षा 18 अगस्त को है। चौटाला अंग्रेजी का पेपर पास करने के लिए पहले ही फार्म भर चुके हैं। जैसे ही उसका रिजल्ट घोषित होगा और इसके रिजल्ट में चौटाला के पास होते ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उन्हें 12 वीं पास का रिजल्ट घोषित कर देगा। वहीं चौटाला समर्थक का कहना है की इच्छा बीए पास करने की है। जैसे ही उनका एक पेपर पास होगा,इनेलो सुप्रीमो बीए भी जरूर पास करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?