आर्यन/न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र मनस्वी बांगड़ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय एवं अपने माता पिता को गौरवांवित किया। प्रतियोगिता 21 जनवरी 2020 को महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी, रोहतक में संपन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को लेखन के माध्यम से लोकप्रिय बनाकर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना था। पूरे विद्यालय परिवार ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।