Home haryana एक आईएएस और 29 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी,देखें पूरी लिस्ट

एक आईएएस और 29 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी,देखें पूरी लिस्ट

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और 29 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पलवल तथा डीटीओ-सह-सचिव, आरटीए, पलवल लगाया गया है।

स्थानांतरिक एचसीएस अधिकारियों में रेवाड़ी के जिला नगर आयुक्त दिनेश सिंह यादव को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव लगाया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विवेक पदम सिंह को वित्त विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

डीटीओ-सह-सचिव, आरटीए, करनाल वीणा हुड्डा को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कुरुक्षेत्र लगाया गया है।

फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नगर आयुक्त, फरीदाबाद डॉ. मुनीष नागपाल को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा लगाया गया है।

जिला परिषद, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, नूहं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महाबीर प्रसाद को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा सुशील कुमार-1 को सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, सिरसा लगाया गया है।

पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त और डीटीओ-सह-सचिव, आरटीए, पलवल सत्येंद्र दुहन को मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूहं) का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

जिला परिषद, हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयदीप कुमार को जिला परिषद, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 के संपदा अधिकारी मनीषा शर्मा को पुन्हाना का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

जिला परिषद, सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार-1 को हिसार मंडल, हिसार के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी लगाया है।

जिला परिषद, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चोपड़ा को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त और जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फतेहाबाद तथा जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद लगाया गया है।

जिला परिषद, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरूण कुमार पवारिया को निगरानी एवं समन्वय विभाग का संयुक्त सचिव और विदेश सहयोग विभाग का संयुक्त सचिव लगाया गया है।

महम सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक और महम की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मेजर (सेवानिवृत) गायत्री अहलावत को जींद का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।

गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार-2 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

हरियाणा रोडवेज, भिवानी के महाप्रबंधक बिजेंद्र सिंह को लघु एवं मध्यम उद्योग, हरियाणा का संयुक्त निदेशक तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव लगाया गया है।

संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा और कलेक्टर, आबकारी आशुतोष राजन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खान एवं भू-विज्ञान विभाग के संयुक्त निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

डबवाली के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) अश्वनी कुमार को वित्त विभाग का उप सचिव तथा ओएसडी, माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (मिकाडा) लगाया गया है।

हिसार मंडल, हिसार के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी वेद प्रकाश को जिला परिषद, सिरसा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, सिरसा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

कालांवाली के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) विजय सिंह को पीजीआईएमएस, रोहतक का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

सिरसा के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) जयवीर यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिरसा के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निगरानी एवं समन्वय विभाग के उप सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के उप सचिव भुपेंद्र सिंह को बहादुरगढ़ का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

नगर निगम, हिसार की संयुक्त आयुक्त बेलिना को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूहं) के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और मेवात विकास एजेंसी, नूहं के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह को जिला परिषद, नूहं का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, नूहं का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा मेवात विकास एजेंसी, नूहं का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के संपदा अधिकारी और नगर निगम, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार-4 को फरीदाबाद मंडल, फरीदाबाद के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।

हरियाणा रोडवेज, पंचकूला के महाप्रबंधक विनेश कुमार को नगर निगम, पंचकूला के संयुक्त आयुक्त और हरियाणा रोडवेज, पंचकूला का महाप्रबंधक लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी उदय सिंह को कालांवाली का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

पुन्हाना के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को फिरोजपुर झिरका का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिरसा के संपदा अधिकारी राजेश पुनिया को डबवाली का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

जींद के जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को जिला परिषद, फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?