न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 50.68 करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। देश भर में अभी तक कुल 3,10,99,771 मरीज स्वस्थ हुए। वर्तमान रिकवरी दर 97.39 प्रतिशत है,जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 43,910 रोगी रिकवर हुए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 39,070 नए मामले दर्ज किए गए है और पूरे देश में वर्तमान 4,06,822 सक्रिय मरीज हैं। जो कि सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.27 प्रतिशत हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.38 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत है, यह पिछले 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढोतरी हुई है-अभी तक कुल 48.00 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।