न्यूज डेक्स इंडिया
चंडीगढ़। इंडियन पोस्टल सर्विस में अंबाला में सेवाएं दे रही आईपीएस मीनाक्षी यादव का शव रविवार को सरकारी कोठी में फंदे में लटका मिला। मीनाक्षी यादव चंडीगढ़ यूटी के अगले संभावित गृह सचिव नियुक्त होने वाले हरियाणा कैडर के आईएएस नीतिन कुमार यादव की धर्मपत्नी थीं। पुलिस को पता चला था कि सेक्टर-18 स्थित सरकारी आवास फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी कोठी नंबर-208 में पहुंची और बगैर देरी किए मीनाक्षी यादव को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल ले जाया गया,लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीनाक्षी यादव की मौत घर पर ही हो चुकी थी। इस घटना की सूचना ही सेक्टर-19 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर मलकीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए सेक्टर-19 थाना पुलिस जांच कर रही है।