Home Kurukshetra News जहां दूध घी का खाणा,उस हरियाणा को नकली घी,मक्खन,पनीर का गढ़ बणा डाला

जहां दूध घी का खाणा,उस हरियाणा को नकली घी,मक्खन,पनीर का गढ़ बणा डाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं औषध प्रशासन ने राज्यभर में की छापेमारी

मिलावटी घी, मक्खन, मसाले, चाय की पत्ती, पनीर, खोया, मिश्रित खाद्य तेल, सरसों का तेल, वनस्पति तेल, तिल का तेल के नमूने लिये

510 किलो देसी घी भी किया गया है छापेमारी में जब्त

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़, 10 अक्तूबर। हरियाणा की पहचान उन राज्यों में है जिसकी पहचान है जहां दूध दही का खाणा,उसका नाम है हरियाणा। उसी राज्य में नकली देसी घी,मक्खन,पनीर और कई प्रोडक्ट की जांच के लिये छापेमारी की और 510 किलो देसी घी भी बरामद किया है

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर खाद्य एवं औषध प्रशासन ने गत एक माह के दौरान राज्य में छापेमारी करते हुए मिलावटी घी, मक्खन, मसाले, चाय की पत्ती, पनीर, खोया, मिश्रित खाद्य तेल, सरसों का तेल, वनस्पति तेल, तिल का तेल इत्यादि के 200 नमूने एकत्र किए हैं। इस दौरान करीब 2.14 लाख रुपए कीमत का 510 किलो घी भी जब्त किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी तक 150 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 65 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनमें से 8 असुरक्षित, 36 सब-स्टैंडर्ड तथा 21 मिस- ब्रांडेड पाए गए हैं। इनमें 8 असुरक्षित नमूनों के खिलाफ अदालत में पैरवी की जा रही है, जबकि शेष सब-स्टैंडर्ड व मिस-ब्रांडेड 57 नमूनों पर सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

विज ने बताया कि राज्य स्तर पर एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है। इसमें संयुक्त आयुक्त खाद्य की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान की निगरानी कर रही है। समिति को आवश्यकतानुसार चाय, मसाले, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के स्टॉक एवं नमूनों की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

समिति ने हाल ही में पानीपत, जींद, अम्बाला व करनाल में छापेमारी की है और देशी घी, पनीर, खोया, खाद्य तेलों, वनस्पति तेलों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 46 नमूने एकत्र किए हैं। इसके अन्तर्गत करनाल से 510 किलो घी जब्त किया गया है, जिनमें खिलाफ सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?