न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि जिले में लगातार कोविड मरीजों का आंकड़ा शून्य आ रहा है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में एक्टिव केसों का आंकड़ा भी अब दहाई के अंक से नीचे पहुंच गया है और कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ 7 कोरोना एक्टिव केस रह गए है। अहम पहलू यह है कि सोमवार को एक साथ 5 कोविड पाजिटिव मरीज ठीक हो गए है। कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और कुरुक्षेत्र में अब तक 21748 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में अब तक 4 लाख 38 हजार 368 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 462266 में से 438368 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैम्पल पॉजिटीव रेट घटकर 4.80 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 7 रह गई है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1624 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 1541 व रेपिड एंटिजन के 83 सैम्पल शामिल है। सोमवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है और 5 व्यक्तियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक 22111 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21748 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पाजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 7 एक्टीव केस है। इस समय 4 लोग घर में आईसोलेट है और 3 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है।