कलाकारों ने तीज के त्यौहार के खूब रंग बिखेरे
तीज के त्यौहार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई धूम
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। हरियाणवी संस्कृति में तीज के त्यौहार का विशेष महत्व है और प्रकृति भी खूब रंग बिखेरती है। ऐसे अवसर पर कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में नगर के प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की संस्था एक्सप्रेशन ऑफ़ लाइफ द्वारा भव्य तीज का त्यौहार, मौसम की बहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीज के त्यौहार के अनुसार कलाकारों ने जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब रंग बिखेरे कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्था के डायरेक्टर बृज शर्मा जो खुद भी अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हैं ने झूमने वाले गीत संगीत के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही नृत्य एवं कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर हरियाणवी लघु नाटिका “कोथली” प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में तीज के त्यौहार पर हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। जिसमें एक बीमार भाई के लिए बहनें कोथली लेकर आती हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनता है। इस मौके पर कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। तीज के त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम का युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डा. महा सिंह पूनिया, युवा सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक तेजेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर नमिता कौशिक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र सुदेश मदान, मल्टी आर्ट्स सेंटर के निदेशक नागेंद्र शर्मा, सौरभ चौधरी, राजेश सिंगला, मधु मल्होत्रा, धीरज गुलाटी, परशुराम कॉलेज के प्रिंसीपल योगेश्वर जोशी, प्रिंसीपल रादौर दीपक कौशिक, जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के लेखाधिकारी सत्यभूषण, रेणू खुंगर, राजेन्द्र भारद्वाज, भावना, स्वाति गुप्ता, डा. स्वरित शर्मा, सुनील दत्त, साक्षी गौतम, नीरज आश्री, अन्नपूर्णा शर्मा, एच.एस.गुप्ता, भजन सिंह, हरबंस कौर, शिव कुमार, अनीता गुप्ता, मीरा गौतम, मीना वैद्य, आशी खेत्रपाल, मंयक भारद्वाज, पंकज शर्मा, डा.संत लाल, रणजीत सिंह, मनीष सिंधवानी इत्यादि ने खूब आनंद लिया।
एक्सप्रेशन ऑफ़ लाइफ द्वारा आयोजित तीज का त्यौहार, मौसम की बहार कार्यक्रम के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बृज शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक यात्रा का उनके जीवन के पुराने दोस्तों सौरभ चौधरी, राजेश सिंगला व डा. महा सिंह पुनिया द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक में उनहोंने अपनी जिंदगी के हमसफ़र लोगों के प्रसंगों का वर्णन किया है। इस पुस्तक के लिए आस्ट्रेलियन हरियाणवी क्लब सिडनी के अध्यक्ष सेवा सिंह रेडू ने विशेष संदेश भेजा है।