Home Kurukshetra News भारत में तेज वृद्धि के साथ 4.23 करोड़ से अधिक कोरोना जांच

भारत में तेज वृद्धि के साथ 4.23 करोड़ से अधिक कोरोना जांच

by ND HINDUSTAN
0 comment


कोविड के कुल 43 प्रतिशत मामले अकेले 3 राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक के
न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली,31 अगस्त।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के अनुसार भारत की ओर से व्यापक स्तर पर कोरोना जांच कराई जा रही है। देश में सबसे पहले कोविड-19 जांच का काम 20 जनवरी 2020 को पुणे की एक प्रयोगशाला से शुरु हुआ था। अब अगस्त महीना समाप्त होने तक 10 लाख से अधिक की दैनिक क्षमता पहुंच चुकी है। मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में 4.23 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 8,46,278 ऐसे परीक्षण किए गए।

भारत में पिछले 24 घंटों (रविवार, 30 अगस्त 2020) में कोविड-19 के 78512 मामले दर्ज किए गए। ऐसे में मीडिया के कुछ वर्ग में पिछले 24 घंटों में लगभग 80,000 मामले दर्ज किए जाने की आई खबरें निराधार हैं। पिछले 24 घंटों में देश में दर्ज किए गए कोविड के नए मामलों में से 70 प्रतिशत अकेले सात राज्यों से रहे हैं। इनमें से, अधिकतम (21%) प्रतिशत महाराष्ट्र से ,(13.5%) आंध्र प्रदेश से ,(11.27%) कर्नाटक से ,(8.27%) तमिलनाडु से ,(8.27%) उत्तर प्रदेश से, (3.85%) पश्चिम बंगाल से और ,(3.84%) ओडिशा से हैं।

कोविड के कुल मामलों में से 43 प्रतिशत3 राज्यों-महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दर्ज किए गएहैंजबकि 11.66 प्रतिशत अकेले तमिलनाडु से रहे हैं।कोविड से देश में पिछले 24 घटों के दौरान हुई मौतों में से 50 प्रतिशत मौत इन्ही तीन राज्यों में हुई है। इसमें भी सर्वाधिक 30.48 प्रतिशत मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image002909A.jpg

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001V0LV.jpg

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image002909A.jpg

है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image003RUAY.jpg

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?