Home haryana हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना महिलाओं के उत्थान में देगी योगदान:चंद्रकांत

हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना महिलाओं के उत्थान में देगी योगदान:चंद्रकांत

by ND HINDUSTAN
0 comment

नगराधीश कार्यालय में 20 फरवरी तक जमा करवा सकते है अपने आवेदन

योजना के तहत प्रदान की जाएगी 5 लाख रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण काम कर रही है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना को शुरू किया गया है। योग्य प्रार्थी इस अवार्ड के लिए 20 फरवरी 2023 प्रात: 11 बजे तक नगराधीश कार्यालय में अपना आवेदन दस्ती जमा करवा सकता है।
नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार सबका-साथ सबका विकास की मूल धारा पर काम करते हुए प्रदेश के हर नागरिक के लिए अहम कदम उठा रही है। महिला उत्थान को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार की शुरुआत की गई है। यह कदम निश्चित तौर पर महिलाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। प्रदेश की राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और उसने महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हो, नामांकित महिला नामांकन की तिथि को जीवित होनी चाहिए, इसमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो काफी संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों के बाद जीवन की मुख्यधारा में आई है। इसके साथ-साथ नामांकित महिला को संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस व उपायुक्त को निर्धारित आवेदन पत्र पर एक शपथ पत्र के साथ अपना आवेदन करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?