न्यूज डेक्स पंजाब
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जिन चार महत्वपूर्ण लोगों को सलाहकार नियुक्त किया गया था,उनमें से एक ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने शुक्रिया कर इस पद से निजात पा ली है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति के लिए नहीं बने हैं,इसलिए मैंने नवजोत सिंह सिद्धू को स्नेह पूर्वक यह कहते हुए मना कर दिया कि वो राजनीतिक पदों के लिए नहीं हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जब नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री बनेंगे तो वे उन्हें अपनी सेवाएं देंगे।
पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं। मुस्तफा और कैप्टन के बीच पहले मीठे और फिर संबंध खटास भरे रहे। दरअसल 2017 के चुनाव से पहले मुस्तफा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता था। इसके बाद जब कैप्टन सूबे के मुखिया बने तो उन्होंने अपने करीबी मुस्तफा की जगह सुरेश अरोड़ा को तरजीह दी और उन्हें डीजीपी बनाया। अरोड़ा के रिटायर होने के पश्चात कैप्टन ने अगला मौका भी मुस्तफा को ना देकर उनके जूनियर दिनकर गुप्ता को दिया। मुस्तफा ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी।अब नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के मुखिया बनते ही मुस्तफा को अपनी टीम में एडवाइजर के रुप में शामिल कर चुके थे,मगर उन्होंने इससे ना कर कर दी।