Home haryana ड्राईवर की आंखों में मिर्ची डालकर कार छीनने के तीन आरोपी युवक गिरफ्तार,किराए पर ले कर गए थे कार,रास्ते में दिया वारदात को अंजाम

ड्राईवर की आंखों में मिर्ची डालकर कार छीनने के तीन आरोपी युवक गिरफ्तार,किराए पर ले कर गए थे कार,रास्ते में दिया वारदात को अंजाम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने किराये पर लेकर कार छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शाहाबाद पुलिस ने किराये पर लेकर कार छीनने के आरोप में बलविन्द्र सिंह पुत्र हजूर सिंह वासी मुस्ताजपुर जिला कुरुक्षेत्र, गुरदेव सिंह पुत्र महिंद्र सिंह वासी छजुपुर जिला कुरुक्षेत्र, सावन पुत्र संजय वासी बढेडा कोठी जिला करनाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद ने दी। 

जानकारी देते हुए सुभाष चंद ने बताया कि दिनांक 14 मई 2021 को थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में जसबीर पुत्र पाहु राम वासी प्रीत नगर डेरा बस्सी पंजाब ने बताया कि उसके पास एक सफेद रंग की स्वीफट कार नम्बर PB01A-6778 है। वह इस कार पर ड्राईवर है। दिनांक 14 मई 2021 को करीब 1 बजे दिन में तीन अज्ञात युवकों ने उसकी कार डेरा बस्सी से गांव जोगी माजरा थाना शाहाबाद के लिऐ 1800 रुपये मे किराऐ पर की थी। वो बराडा रोड मंडी के पीछे से जोगी माजरा रोड से जा रहे थे।  समय करीब 2.30 बजे जब वो जन्देडी में शराब के ठेका के पास पहुचे तो उन्होने उसकी गाडी को रूकवाया। 

इन्होंने ठेका से शराब की बोतल लेकर ठेका के सामने एक टयूबबैल पर उसे कार सहित ले गए । वहां पर इन तीनों ने बैठकर शाराब पी और वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा रहा। शराब पीने के बाद जब वो चलने लगे तो उनमे से एक लडके ने उसके पीछे आकर उसकी आंखो मे मिर्ची डाल दी और उसे साईड मे धक्का दे दिया । तीनो लडके उसकी गाडी को लेकर मौका से भाग गए । जिसकी शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक बलबीर सिंह को सौंपी गई। 

दिनांक 12 अगस्त 2021 को शाहाबाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक बलबीर सिंह, हवलदार मानक चन्द की टीम ने कार छीनने के आरोप में बलविन्द्र सिंह पुत्र हजूर सिंह वासी मुस्ताजपुर जिला कुरुक्षेत्र, गुरदेव सिंह पुत्र महिंद्र सिंह वासी छजुपुर जिला कुरुक्षेत्र, सावन पुत्र संजय वासी बढेडा कोठी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियो के कब्जे से छीनी गई कार नम्बर PB01A-6778 बरामद कर ली । आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया । 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?