रोहतक।। सांसद एवं आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी सुशील गुप्ता ने लवलीन टुटेजा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है की पिछले दिनों सुशील गुप्ता ने रोहतक का दौरा किया था तथा वहां माला शर्मा, हरियाणा सरकार से रिटायर्ड प्रवक्ता तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की आप पार्टी का सदस्य बनाया गया था। गौरतलब है की लवलीन टुटेजा पिछले 20 वर्षों से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन भाजपा के असली कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाकर टुटेजा ने आप पार्टी ज्वाइन की थी।