Home Chandigarh मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 2026 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (आइडिया) की करेंगे अध्यक्षता

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 2026 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (आइडिया) की करेंगे अध्यक्षता

by ND HINDUSTAN
0 comment

35 देशों वाले इस वैश्विक मंच का नेतृत्व करेगा भारत का चुनाव आयोग

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (आइडिया) की अध्यक्षता करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 3 दिसंबर 2025 को स्वीडन के स्टॉकहोम में होने वाली इंटरनेशनल आइडिया के सदस्य देशों की परिषद की बैठक में  अध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे। वर्ष 2026 के दौरान वे परिषद की सभी बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में स्थापित इंटरनेशनल आइडिया एक अंतर-सरकारी संगठन है जो विश्व भर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कार्यरत है। वर्तमान में इसके 35 सदस्य देश हैं तथा संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं। यह संगठन समावेशी, लचीली और जवाबदेह लोकतंत्रों को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि यह अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो भारत के निर्वाचन आयोग को विश्व के सबसे विश्वसनीय और इनोवेटिव निर्वाचन प्रबंधन संस्थाओं में से एक के रूप में वैश्विक मान्यता प्रदान करती है। भारत इस संगठन का संस्थापक सदस्य है और लगातार लोकतांत्रिक विमर्श एवं संस्थागत पहलों में योगदान देता रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?