आर्यन/ न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की विख्यात समाज सेवी संस्था प्रेरणा वृद्धाश्रम में कारगिल शौर्य दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्कृत अकादमी हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. देवदत्त शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और एयर वटरेंन वैरियर एसोसिएशन के प्रधान पवन सैनी ने विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा संस्थापक जयभगवान सिंगला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सभी अतिथियों ने प्रेरणा में देश के एकमात्र म्यूजियम के साथ बने ज्ञात अज्ञात वीर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किये तथा देश वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस के उपरांत कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने शहीदी स्मारक पर पौधरोपण भी किया।
मुख्य अतिथि डा. देवदत्त शर्मा ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नही जाता है। उनके बलिदान से देशभक्ति की भावना में उत्साहवर्धन होता हैं। आम जनता की भावना भी इस कड़ी से जुड़ती है। विशेष अतिथि के तौर पर एयर वेटरन वॉरियर एसोसिएशन के प्रधान पवन सैनी के कहा कि भारत माँ के सैनिक पूरी दुनिया में जांबाज है। जिस तरीके से कारगिल में हमारे जांबाज सैनिकों को धूल चटाई वो काबिले तारीफ है। विपरीत परिस्थितियों में सूझ बूझ से काम लेने के लिये हमेशा हमारी सेना नाम सबसे ऊपर आता है। प्रेरणा संस्थापक जयभगवान सिंगला ने कहा कि। जब जनरल वी पी सिंह ने प्रेरणा में इनडोर स्मारक का उद्घाटन किया तो बताया था कि यह पूरे हिंदुस्तान में एक मात्र निजी संस्था है जिसके पास इनडोर शहीद स्मारक है। जो प्रेरणा के लिये गर्व की बात है। प्रेरणा प्रधान रेणु खुंगर ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रेरणा का मान सम्मान को गति मिलती हैं। हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदों को याद करते रहेंगे। फ्लाइट लेफ्टिनेंट कर्मवीर सिंह ने कहाकि पाकिस्तान की कुचेष्टाओं का भारत ने हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। कार्यक्रम में मंच का संचालन डा. केवल कृष्ण ने किया। इस अवसर पर आशा सिंगला, के बी सिंह, अजय शर्मा, हरिकेश पिपासा, नरेश सगवाल, शिव किरमिच, डा. मधु मल्होत्रा, हरबंस कौर इत्यादि सहित प्रेरणा के सभी बुजुर्गों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।