Home haryana देश मोदी के साथ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में खिलेगा कमल – ओम प्रकाश धनखड़

देश मोदी के साथ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में खिलेगा कमल – ओम प्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किया पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत

पांच राज्यों के मतदाता अमृत काल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करेंगे मतदान

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव की तरह होते हैं और भाजपा चुनावी उत्सव के लिए पूरी तरह से तैयार है। धनखड़ ने कहा कि पांच राज्यों के मतदाता अमृत काल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मतदान करेंगे। पूरा देश मोदी के साथ है और इन पांचों राज्यों में कमल खिलने जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सरकार बनाएगी और आगामी पांच वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से काम करेगी।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों में बहुत बड़ा फर्क है। कुछ राजनीतिक दल वंशवाद को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहे हैं और कुछ सत्ता हथियाने के लिए। भाजपा के लिए सत्ता जन और देश सेवा का माध्यम है। पीएम मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां जनकल्याण योजनाएं तेजी से पूरी होती हैं। बीते 9 साल में जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंची हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस व अन्य  दलों  की सरकारें हैं, उनका एक ही एजेंडा है कि किसी भी तरह से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल न होने देना है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि इस बार जनता परिवारवादियों को पूरी तरह से नकार देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया भर में भारत की प्रगति और विकास की चर्चा हो रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा, महिला, व्यापारी हर भारतीय का सपना पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। मोदी के नेतृत्व का लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। जी-20 की अपार सफलता, मिशन चंद्रयान और आदित्य एल-1 से की कामयाबी से विश्व की आशा भरी निगाहें भारत पर टिकी है।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, पेपर लीक और बेरोजगारी अपने चरम पर है। चुनावी घोषणा के साथ ही  कांग्रेस सरकार के अन्याय के अंत की अंतिम तिथि भी घोषित हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं राजस्थान का दौरा करके आया हूं। राजस्थान की जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहती है। पेपर लीक माफिया ने लाखों युवाओं का भविष्य खराब कर दिया हैं। चुनाव के दौरान किसानों से कर्जा माफी का झूठा वादा करने वाले राहुल गांधी को इस बार राजस्थान की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पाटी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनावी उत्सव के लिए तैयार है। हर  पन्ने पर भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पांचों राज्यों में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर कमल खिलने जा रहा है ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?