10 में से पांच समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन के पैनल ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान करवाया 10 समस्याओं में से पांच समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया ।। सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन गुरनाम मंगोली ने कहा लोगों को कोई भी दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम विंडो का गठन लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण करने के लिए किया है लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान करवाया जाता है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सीएम विंडो को खुद मॉनिटर करते हैं अगर कोई भी अधिकारी लापरवाही बरते गा तो उनकी खैर नहीं इस अवसर पर सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन प्रदीप झाम, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन राजेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।