न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद,2 सितंबर। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब देश में कोरोना संक्रमण के मामले ना के बराबर थे तब प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया लेकिन विदेशों से आने वाले लोगों पर अंकुश नहीं लगाया जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
उन्होंने कहा कि देश में आज 37 लाख से ऊपर कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके है। इसी तरह प्रदेश का भाजपा सरकार ने अनलॉक के दौरान व्यापारियों व दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशान कर दिया। कभी दुकानें खोलने के समय को लेकर तो कभी दिनों को लेकर दुकानदार असमंजस में रहे और उन्हें सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तक करना पड़ा।
शाहाबाद से जजपा विधायक के कांग्रेस में आने के प्रश्न पर पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि विधायक का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। वह स्वयं और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बाहे फैलाकर विधायक का स्वागत करेगें। इस मौके पर अधिवक्ता अशोक वत्स, लखविंद्र सिंह लक्खा, रणधीर सिंह सुलखनी, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, विजय खरींडवा आदि मौजूद थे।