न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद,2 सितंबर। आर्य कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने 1 लाख 26 हजार 911 रूपए की राशि मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में भेंट की है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुनीता पाहवा ने बताया कि प्रबंधक समिति के प्रधान रामलाल गुप्ता की प्रेरणा से सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने निजी कोष से यह राशि एकत्रित की है।
उन्होंने बताया कि यह राशि विधायक रामकरण काला को प्रदान की गई है ताकि वह इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा सके। उन्होंने बताया कि सभी स्टाफ सदस्यों ने अपनी एक दिन की तनख्वाह देकर यह राशि एकत्रित की है। विधायक रामकरण ने सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस महामारी के समय हर सक्षम व्यक्ति देश व प्रदेश की उन्नति के लिए सहयोग करें।