Home haryana अगले 30 दिनों में शुरू होंगी नए बस अड्डे पर सभी सुविधाएं

अगले 30 दिनों में शुरू होंगी नए बस अड्डे पर सभी सुविधाएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा के सवाल पर विधानसभा में पीडब्ल्यूडी मंत्री व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिया जवाब

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।जींद जिला के लोगों को गांव पिंडारा के निकट बनाए गए नए बस अड्डे की सुविधा आगामी 30 दिनों में मिलनी शुरू हो जाएगी। बस अड्डा सहित कई अहम मुद्दों को लेकर जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने विधानसभा में जवाब-तलबी की थी। इसके अलावा सदन में ही पंजाबी समाज के लोगों को रिफ्यूजी कह कर पुकारे जाने पर भी रोष जताते हुए उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज होने की बात कही। बस अड्डा शुरू करने को लेकर सदन में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूरी स्थिति को स्पष्ट किया और पंजाबी समाज को रिफ्यूजी कहे जाने के सवाल को नोट कर लिया गया।

गांव पिडारा के पास 32 करोड़ रुपये से बने जींद के नए बस अड्डे से बसों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। क्योंकि यहां पीने का पानी तथा सर्विस लेन रोड की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने पिंडारा बस अड्डे की शुरूआत सहित कई अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा में कई प्रश्र लगाए थे। बस अड्डे के शुरू किए जाने के प्रश्र के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगामी 30 दिनों में बस अड्डा शुरू किए जाने का आश्वासन विधायक को दिया है।विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिंडारा बस अड्डे को लेकर स्पष्ट किया है कि जींद में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा निर्मित किया गया नया बस अड्डा आगामी 30 दिन में शुरू हो जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस अड्डे पर पेयजल का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। नए बस अड्डे के साथ सर्विसलेन का निर्माण किया जाएगा ताकि बसों को अड्डे में प्रवेश व निकासी के समय परेशानी का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री के पास लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग का प्रभार भी है। इस बस अड्डे का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया है इसलिए बस अड्डे में प्रवेश व निकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सर्विस लेन का निर्माण आवश्यक है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय मंडल के कार्यकारी अभियंता द्वारा 929.12 लाख रुपये की राशि इस सर्विस लेन की लागत का अनुमान भेजा गया है परंतु अभी तक परिवहन विभाग जींद के महाप्रबंधक द्वारा यह राशि जमा नहीं करवाई गई है।लागत राशि के जमा करवाने पर जल्द ही सर्विस लेन का निर्माण कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए बस अड्डे में पेयजल की व्यवस्था के लिए भी परिवहन विभाग को लागत राशि जनस्वास्थ्य विभाग को जमा करवानी है। इन दोनों विभागों द्वारा लागत राशि जमा करवाने के बाद जल्द से जल्द कार्य पूरा करके बस अड्डे को परिवहन विभाग को हस्तांरित कर दिया जाएगा। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद के लोगों की समस्याओं के निदान करवाने को लेकर वो लगातार प्रयासरत हैं। सरकार भी जींद के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। चाहे नहरी जल आधारित पेयजल योजना हो या सीवरेज समस्या को लेकर मशीनरी उपलब्ध करवाना। अब पिंडारा बस अड्डे की सुविधा भी लोगों को आगामी 30 दिनों में मिल जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?