Home Kurukshetra News अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में उद्यमिता का अहम योगदानः संजय अग्रवाल

अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में उद्यमिता का अहम योगदानः संजय अग्रवाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस पर उद्यमिता स्वतंत्रता का मार्ग विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें चंडीगढ स्थित टैलेंट ग्रो ग्लोबल के सीईओ संजय अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व आईसीसी कनवीनर विवेक व इनोवेशन को-ओडिनेटर डॉ निताशा बजाज ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

संजय अग्रवाल ने कहा कि उद्यमिता के माध्यम से व्यक्ति न केवल स्वयं के लिए रोजगार सृजित करता है, बल्कि समाज और देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी सरकारी योजनाओं ने युवाओं में उद्यमिता के प्रति नई ऊर्जा पैदा की है। पहले जहां नौकरी पाना सफलता का प्रतीक माना जाता था, आज वहीं युवा स्वयं का व्यवसाय शुरू कर समाज में परिवर्तन लाने की दिशा में अग्रसर हैं। यह बदलाव न केवल सोच का परिवर्तन है, बल्कि आर्थिक स्वाधीनता की ओर एक बड़ा कदम भी है।

उद्यमिता के जरिए दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते है। डिजिटल युग में उद्यमिता की संभावनाएं पहले से ज्यादा बढ गई है। अब छोटे से विचार को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। गृह उद्योगों से लेकर टेक्नोलॉजी स्टार्टअप तक, महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार की महिला उद्यमी योजना, मुद्रा लोन योजना और स्टैंड अप इंडिया जैसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

उद्यमिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि स्वतंत्रता की विचारधारा है। उद्यमिता आज स्वतंत्रता का सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी है, जो प्रत्येक युवा को अपने सपनों को साकार करने की राह दिखाती है। इस दौरान आयोजित ऑन द स्पोट भाषण प्रतियोगिता में बीसीए अंतिम वर्ष की खुशी ने पहला, बी कॉम अंतिम वर्ष की अस्मिता चौहान ने दूसरा तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रज्ञा पुंडीर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। मौके पर ममता, नेहा, जसमीत कौर, पूनम, हर्षिता, मंजीत कौर मौजूद रहीं। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?