न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। बीते चौबीस घंटे में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 62.29 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 46,759 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.10 प्रतिशत हैं। भारत में वर्तमान में 3,59,775 सक्रिय मामले हैं। वर्तमान में रिकवरी दर 97.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 31,374 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,18,52,802 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.19 प्रतिशत है; पिछले 64 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.66 प्रतिशत है, यह पिछले 33 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 51.31 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।